बॉलीवुड

Border 2: सनी देओल स्टारर की शूटिंग इस दिन से होगी शुरू, निर्माताओं ने भी कसी कमर

Sunny Deol's Border 2: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) की शूटिंग शुरू करने के लिए निर्माताओं ने महिना और तारीख को फाइनल कर लिया है। फिल्म इस समय प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है।

Image

Border 2

Sunny Deol's Border 2: 90 के दशक के एक्शन स्टार सनी देओल (Sunny Deol) ने 'गदर 2' (Gadar 2) की सफलता को देखने के बाद साल 2024 में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल की बड़ी घोषणा की थी। निर्माताओं ने भी 'बॉर्डर 2' को बनाने में दिलचस्पी दिखाई। 'बॉर्डर 2' की घोषणा के साथ-साथ सनी पाजी ने यह बताया कि फिल्म में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। लंबे समय से फैन्स यह जानने के लिए बेताब थे कि मेकर्स 'बॉर्डर 2' की शूटिंग किस दिन से शुरू करेंगे। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक निर्माताओं ने 'बॉर्डर 2' (Border 2) की शूटिंग शुरू करने के लिए महिना और तारीख तय कर ली है।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार 'बॉर्डर 2' इस समय प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। ऐसे में अब निर्माताओं ने फिल्म को फ्लोर पर ले जाने की पूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' की शूटिंग 25 नवंबर से शुरू की जाएगी। फिल्म को जम्मू और श्रीनगर सहित कई लोकेशंस पर शूट किया जाएगा। 'बॉर्डर 2' को लेकर यह भी अपडेट है कि मेकर्स फिल्म को शूट करने के लिए रियल लोकेशन और इंडिया के बॉर्डर एरियाज में शूट करने की प्लानिंग में हैं। वॉर बेस्ड इस मूवी को देखने के लिए दर्शक बेहद बेताब हैं।

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'बॉर्डर 2' की फुल स्टारकास्ट की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। फिल्म भूषण कुमार और जेपी दत्ता द्वारा निर्मित होगी। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग नवंबर से मई तक 6 महीने के लंबे पीरियड में की जाएगी। यह गणतंत्र दिवस 2026 में रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article