'बॉर्डर' से भी ज्यादा जोशीली होगी Sunny Deol की Border 2, भारत-पाक के इस वॉर पर होगी बेस्ड

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 9, 2025, 08:10 AM IST

Sunny Deol on Border 2 Story: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' की कहानी से जुड़ा एक नया अपडेट दिया है। सनी देओल द्वारा दिए गए इस अपडेट के बाद फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के उत्साह कई गुना ज्यादा बो गया है।

Sunny Deol on Border 2 Story: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) और एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2 (Border 2)' को लेकर सुर्खियों में हैं। सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। पहले स्टार्स की एंट्री की वजह से फिल्म चर्चा में रही, अब सनी देओल के एक इंटरव्यू ने 'बॉर्डर 2' फिर से सुर्खियों में ला दिया है। सनी देओल ने अभी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फिल्म की कहानी और 'बॉर्डर 2' को बनाने का मकसद बताया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म 'बॉर्डर 2' की कहानी कैसी होने वाली है।

Sunny Deol on Border 2

ऐसी होगी 'बॉर्डर 2' की कहानी

एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर अभी हाल ही में एक नया अपडेट सामने आया है। सनी देओल ने पिंकविला के साथ खास बातचीत में फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि 'फिल्म 'बॉर्डर 2' 1971 के दौर में सेट की गई है, वही समय जिसमें 1997 की सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' की कहानी आधारित थी। 'बॉर्डर 2' पहले पार्ट की भावनाओं और जोश को बरकरार रखेगी, जिसने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।' इसके आगे सनी देओल ने कहा कि 'इस फिल्म को बनाने का मकसद नई पीढ़ी को देशभक्ति का वही जज्बा दिखाना है, जो पहले भाग में देखने को मिला था।' कहानी से जुड़े अपडेट के सामने आने के बाद फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के उत्साह दोगुना बढ़ गया है।

End of Feed