Border 2: सुनील शेट्टी के बेटे अहान ने ली सनी देओल की फौज में भर्ती, लोग बोले- 'धरती मेरी मां है 2.0 होगा?'

Ahan Shetty Joins Border 2: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की अब बॉर्डर 2 में एंट्री हो गई है। सनी देओल की फौज में अहान की एंट्री से फैंस काफी खुश हैं। अब सोशल मीडिया पर अहान की एंट्री का दमदार टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।

Ahan Shetty Joins Border 2: बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब सनी देओल की मच अवेटेड मूवी बॉर्डर 2 की स्टारकास्ट में अहान की भी एंट्री हो गई है। आज एक ऑफिशियल टीजर के साथ अहान की एंट्री की अनाउंसमेंट भी हो गई है। इस टीजर में अहान का दमदार वॉयस ओवर सुनाई दे रहा है। वहीं कुछ डायलॉग्स भी फैंस के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी हैं। बॉर्डर 2 के इस नए टीजर ने फैंस की एक्साइमेंट को और भी बढ़ा दिया है। फिल्म बॉर्डर में सुनील शेट्टी को काफी पसंद किया गया था। अब इसके सीक्वल में जूनियर शेट्टी को देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां बॉर्डर 2 के इन नए टीजर पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- तृप्ति डिमरी को लेकर चल रहे विवाद पर एक्ट्रेस की टीम ने तोड़ी चुप्पी, नोट जारी करते हुए कहा, 'कोई फीस नहीं ली...'

Ahan Shetty Entry in Border 2

Ahan Shetty Entry in Border 2

Border 2 में हुई अहान शेट्टी की एंट्री

सोशल मीडिया पर इस नए टीजर को रिलीज करते हुए सनी देओल ने लिखा, फौजी @ahan.shetty का #बॉर्डर 2 की बटालियन में स्वागत है,' इसी के साथ ही अहान ने भी एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक बड़ा सा कैप्शन भी लिखा है। बॉर्डर 2 के टीजर में अहान ने अपनी आवाज में एक दमदार वॉयर ओवर भी दिया है। जिसमें उन्होंने कहा, 'जिसे पार नहीं कर पाता दुश्मन, वो न तो कोई लकीर है, ना दीवार और ना कोई खाई.. और क्या है ये बॉर्डर एक फौजी और उसके भाई।'

End of Feed