Border 2: 27 सालों के बाद मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी बनकर फिर से पाकिस्तान की खटिया खड़ी करेंगे Sunny Deol, कर डाली घोषणा

Sunny Deol Announced Border 2: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' (Border) के सीक्वल की बड़ी घोषणा कर दी है। 'बॉर्डर 2' (Border 2) का टीजर जारी करते हुए सनी देओल ने बता दिया है कि वो फौजी बनकर फिर लौट रहे हैं।

Sunny Deol Announced Border 2: 27 साल पहले 13 जून के दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' (Border) रिलीज हुई थी। फिल्म में सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने अपने जमाने में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। कई महीनों से फिल्म के सीक्वल यानी 'बॉर्डर 2' को बनाने की खबरें सामने आ रही थीं। ऐसे में अब 27 सालों के बाद 13 जून के दिन ही सनी देओल ने 'बॉर्डर 2' (Border 2) की बड़ी घोषणा कर दी है।

Sunny Deol's Border 2

सनी देओल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। उन्होंने कैप्शन दिया, '27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा। उसी वादे को पूरा करने, हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने, आ रहा है फिर से।' इस घोषणा के बाद फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। कमेंट्स सेक्शन में फैन्स लगातार कमेंट्स की बौछार कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

End of Feed