बॉलीवुड

Border 2: सनी देओल की फौज में शामिल हुए दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन संग मिलकर छुड़ाएंगे पाकिस्तान के छक्के

Diljit Dosanjh in Border 2: सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग बॉर्डर 2 (Border 2) की स्टारकास्ट में एक नई एंट्री हुई है। पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने सनी देओल की फौज जॉइन कर ली है। दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि वो बॉर्डर 2 में सनी पाजी के साथ मिलकर धमाल मचाएंगे।

Image

Diljit Dosanjh in Border 2

Diljit Dosanjh in Border 2: अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि उनकी अपकमिंग मूवी बॉर्डर 2 में पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अहम भूमिका प्ले करते दिखाई देंगे। सनी देओल ने बॉर्डर 2 से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर शयेर किया है, जिसमें दिलजीत दोसांझ की आवाज है। सनी देओल ने बॉर्डर 2 (Border 2) में दिलजीत दोसांझ का स्वागत करते हुए लिखा है, 'बॉर्डर 2 की बटालियन में स्वागत है फौजी दिलजीत दोसांझ।' बॉर्डर 2 में इससे पहले वरुण धवन की एंट्री हुई थी। वरुण धवन बॉर्डर 2 में काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और दिलजीत दोसांझ की एंट्री से उनका उत्साह दोगुना होना पक्का है।

सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म बॉर्डर 2 का डायरेक्शन अनुराग सिंह करेंगे, जिन्होंने अक्षय कुमार की केसरी का डायरेक्शन किया था। फिल्म केसरी साल 2019 में रिलीज हुई थी, जो बैटल ऑफ सारागढ़ी पर आधारित थी। फिल्म केसरी को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला था। अनुराग ने केसरी में भारतीय सैनिकों की वीरती को अच्छी तरह से पेश किया था। लोगों को उम्मीद है कि वो बॉर्डर 2 जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी के साथ भी न्याय करेंगे।

बताते चलें कि फिल्म बॉर्डर 2 में पहले आयुष्मान खुराना जैसे स्टार भी थी, जिन्होंने अचानक से इससे अपने हाथ पीछे खींच लिए। आयुष्मान खुराना ने क्रिएटिव डिफ्रेंसेस के चलते फिल्म बॉर्डर 2 से नाता तोड़ा था। आयुष्मान खुराना फिल्म बॉर्डर 2 में कौन सा किरदार प्ले कर रहे थे, ये नहीं पता है लेकिन उनके बाहर होने के बाद इसमें वरुण धवन की एंट्री हुई। लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि आयुष्मान खुराना को मेकर्स ने वरुण धवन वाला ही किरदार ऑफर किया था लेकिन वो कुछ बदलाव चाहते थे, जिसके चलते उन्होंने इस मूवी को छोड़ दिया।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article