Boney Kapoor on Upcoming Movies: फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बोनी कपूर अपनी एक के बाद एक फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। बोनी कपूर ने अभी हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में फिल्म नो एंट्री 2 (No Entry 2) को लेकर कई अपडेट दिए थे। उन्होंने फिल्म पुरानी और नई स्टारकास्ट पर अपनी बात रखी थी। इन सब के बीच बोनी कपूर ने एक बार फिर अपनी नई अपकमिंग फिल्मों को लेकर बात की है। बोनी कपूर ने बताया वो एक दो नहीं बल्कि 6 फिल्में लेकर आ रहे हैं। साथ-साथ उन्होंने बताया वो इन एक्ट्रेसेस संग काम करने वाले हैं।
Image Source: IMDb
श्रद्धा कपूर संग फिल्म बनाएंगे बोनी कपूर
बोनी कपूर ने एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। बोनी कपूर ने अभी हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर अपडेट दिया है। Komal Nahta को दिए इंटरव्यू में बोनी कपूर ने कहा कि 'हम 6 फिल्में बनाने वाले हैं 2 तमिल और 4 हिंदी में। इस साल हम नो एंट्री में एंट्री की शूटिंग शुरू करेंगे। मैं खुशी कपूर के साथ एक फिल्म और जाह्नवी कपूर के साथ एक फिल्म बना रहा हूं। श्रद्धा कपूर के साथ भी एक फिल्म हो सकती है।' बोनी कपूर ने आगे बताया कि 'इन 6 फिल्मों के अलावा मेरे पास शूटिंग स्क्रिप्ट्स भी तैयार हैं। लेकिन मैं एक साथ कई फिल्में शुरू नहीं कर सकता।' जब रीमेक राइट्स खरीदने के खर्चे के बारे में पूछा गया तो बोनी कपूर ने कहा, 'मेरे करियर की शुरुआत से अब तक मैंने रीमेक राइट्स के लिए 30-35 करोड़ रुपये खर्च किए होंगे। सबसे महंगे राइट्स कोमाली के थे। इसके लिए मैंने 3.5 करोड़ दिए। वो फिल्म अभी तक बनी नहीं है। मैंने अब इसके हिंदी राइट्स लव रंजन को दे दिए हैं।'
नो एंट्री 2 में नजर आएंगे ये सितारे
अनीस बज्मी के डायरेक्शन में रही फिल्म नो एंट्री 2 में वरुण धवन (Varun Dhawan), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अहम रोल में होंगे।
