बॉलीवुड में एक्टर बनने से पहले अरशद वारसी (Arshad Warsi) बतौर कोरियोग्राफर काम कर रहे थे। एक्टर ने फिल्म तेरे मेरे सपने स बॉक्स ऑफिस में डेब्यू किया था। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्हें रूप की रानी चोरों के राजा के लिए बतौर कोरियोग्राफर कम पैसे मिले थे। ये फिल्म साल 1993 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब एक्टर के इस बयान पर निर्माता बोनी कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर को उस समय फिल्म के लिए 25000 रुपये मिले थे । बोनी कपूर ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि वो उस समय में कोई स्टार नहीं था।
Arshad Warsi and Boney Kapoor (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- पति एड वेस्टविक संग Amy Jackson ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, व्हाइट गाउन में लगीं बला की खूबसूरत
बोनी कपूर ने कहा कि अरशद को इस चीज के बारे में अब क्यूं बात करनी है। इस फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थे। 1992 में ये गाना शूट हुआ और इसे अब इस बारे में बात करनी है। उस समय वो कोई स्टार नहीं था। फिल्म के निर्माता उसे इतने ज्यादा पैसे कैसे दे सकते थे। उन्होंने बताया कि मेकर्स को लगा था कि फिल्म के गाने को शूट होने में चार दिन लगेंगे।
बोनी कपूर का फूटा अरशद वारसी पर गुस्सा
फिल्म के गाने को पंकज पराशर ने तीन दिन में ही खत्म कर दिया था। अरशद को 75000 रुपये मिले थे। प्रति दिन के हिसाब से 25000 रुपये मिले थे। बोनी ने कहा कि मैंने अरशद के साथ टीवी शो में भी काम किया था। लेकिन तब तो उन्होंने इस बात का जिक्र नहीं किया। हर किसी को आज के समय में मीडिया अटेंशन चाहिए। दरअसल समदीश के इंटरव्यू में अरशद ने बताया था कि उन्हें रूप की रानी चोरों का राजा गाना कोरियोग्राफ किया था। उस समय मेकर्स ने कहा था कि चार दिन की शूट के लिए 10,0000 रुपये देने का वादा किया गया था लेकिन 75000 रुपये ही मिले थे।
