सिनेमा के 'भारत कुमार' ने लिया दुनिया से अलविदा, इन फिल्मों से बच्चे-बच्चे के बीच पॉपुलर हुए थे मनोज कुमार

Manoj Kumar Death: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार ने आज अलसुबह शुक्रवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से इंडस्ट्री में शौक की लहर है। हर कोई मनोज कुमार को उनकी कलाकारी के लिए याद कर रहा है। मनोज कुमार ने इन फिल्मों से हिन्दी सिनेमा पर अपना राज चलाया था।

Manoj Kumar Death: हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार( Manoj Kumar) ने 87 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बॉलीवुड के भारत कुमार कहे जाने वालेमनोज कुमार ने दशकों तक दर्शकों के दिल पर राज किया। बच्चे-बच्चे के चहेते रहे मनोज कुमार के जाने से आज इंडस्ट्री में दुख की लहर दौड़ पड़ी है। हिन्दी सिनेमा ने अपना नायाब कलाकार खो दिया। मनोज कुमार को अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था। यही कारण था कि उनका नाम भारत कुमार पड़ा। मनोज कुमार

Manoj Kumar Death

मनोज कुमार( Manoj Kumar) का जन्म 1937 में हुआ था। वह आजादी से पहले पाकिस्तान के एबटाबाद में रहते थे। बाद में वह अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गए और शरणार्थी बनकर रहे। आंखों में मायानगरी का सपना लेकर मनोज कुमार ने मुंबई का रुख किया 1957 में फिल्म फैशन से अपने करियर की शुरुआत की। उसके बाद एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह एक के बाद एक फिल्में करते चले गए। उसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। जिसमें शामिल है क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान, पत्थर के सनम, मेरा नाम जोकर हैं। मनोज कुमार ने 'भारत की बात सुनता हूं' , 'मेरे देश की धरती' गाने से फैंस के दिल में अलग जगह बनाई थी। जिस तरह से वह देशभक्ति की फिल्में करते थे, लोगों ने उन्हें भारत कुमार कहना शुरू कर दिया था।

End of Feed