बॉलीवुड

बॉलीवुड एक्ट्रेस Nargis Fakhri की बहन पर लगा Ex-बॉयफ्रेंड और दोस्त को जिंदा जलाने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nargis Fakhri's sister Arrested:बॉलीवुड एक्ट्रेस नर्गिस फाकरी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा हैं। इस बीच अब एक खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि नर्गिस की बहन को पुलिस ने एक्स बॉयफ्रेंड और अपने कुछ दोस्तों को जान से मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Image

Nargis Fakhri sister Aliya Fakhri arrested

Nargis Fakhri's sister Arrested: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की सुपरहिट फिल्म रॉकस्टार की लीड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) एक बेहद अजीब और दुखद कारण से चर्चा में हैं। उनकी बहन आलिया फाखरी को न्यूयॉर्क में हत्या और आगजनी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। खबरों की मानें तो आलिया के अंदर जलन और गु्स्से की भावना ने घर कर लिया था। इस बीच अपना आपा खोते हुए आलिया ने आग लगा दी, जिसकी वजह से उनके एक्स बॉयफ्रेंड और उनकी फीमेल फ्रेंड की मौत हो गई। इन संगीन आरोपों को लेकर अभी आलिया की तरह से कोई सफाई नहीं दी गई है। यह भी पढ़े- Danube Properties Filmfare OTT Awards 2024 Live: Rajkumar Rao बने बेस्ट एक्टर तो Kareena Kapoor Khan ने बेस्ट एक्ट्रेस की ट्रॉफी पर मारी बाजी

नरगिस फाखरी की बहन आलिया ने की एक्स बॉयफ्रेंड की हत्या?

डेली न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया ने क्वींस, न्यूयॉर्क में एक दो मंजिला गैरेज में आग लगा दी। जिसमें एडवर्ड जैकब्स और अनास्तासिया स्टार एटियेन की मौत हो गई। क्वींस क्रिमिनल कोर्ट में पेशी के दौरान उन्हें जमानत नहीं दी गई थी। पोर्टल ने जिला अटॉर्नी मेलिंडा काटज के हवाले से एक बयान में कहा, 'आलिया ने आग लगाकर दो लोगों के जीवन को खत्म कर दिया, जिससे एक पुरुष और महिला की धुंए में सांस लेने और थर्मल चोटों की वजह से मौत हो गई।'

नरगिस फाखरी की मां ने पोर्टल को बताया, 'मुझे नहीं लगता कि वह किसी की हत्या कर सकती है। वह एक ऐसी इंसान थी जो हर किसी की देखभाल करती थी। वह हर किसी की मदद करने की कोशिश करती थी।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article