Meena Kumari Biopic: डायरेक्टर बने मनीष मल्होत्रा, मीना कुमारी की मूवी में ये बॉलीवुड हसीना दिखाएगी जलवा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 14, 2023, 10:18 AM IST

Meena Kumari Biopic: बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) अब डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठने वाले हैं, वह बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मीना कुमारी (Meena Kumari) की बायोपिक को डायरेक्ट करने वाले हैं। इसके साथ ही फिल्म में बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस को मीना कुमारी की किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया जा चुका है।

Meena Kumari Biopic: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा मीना कुमारी (Meena Kumari) के जीवन पर अब मूवी बनने वाली है। मीना कुमारी की बायोपिक पर काम शुरू हो गया है। बॉलीवुड के मशहूर एक्ट्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) अब डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठने वाले हैं, वह बॉलीवुड एक्ट्रेस मीना कुमारी (Meena Kumari Biopic) की बायोपिक को डायरेक्ट करने वाले हैं। इसके साथ ही फिल्म में बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस को मीना कुमारी की किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया जा चुका है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस कृति सेनन ने मीना कुमारी का किरदार निभाने के लिए हामी भी भर दी है। अभी फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है, जिसके बाद जल्द ही फिल्म के ऑनफ्लोर जाने की भी उम्मीद है। आइए पूरे अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed