Meena Kumari Biopic: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा मीना कुमारी (Meena Kumari) के जीवन पर अब मूवी बनने वाली है। मीना कुमारी की बायोपिक पर काम शुरू हो गया है। बॉलीवुड के मशहूर एक्ट्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) अब डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठने वाले हैं, वह बॉलीवुड एक्ट्रेस मीना कुमारी (Meena Kumari Biopic) की बायोपिक को डायरेक्ट करने वाले हैं। इसके साथ ही फिल्म में बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस को मीना कुमारी की किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया जा चुका है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस कृति सेनन ने मीना कुमारी का किरदार निभाने के लिए हामी भी भर दी है। अभी फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है, जिसके बाद जल्द ही फिल्म के ऑनफ्लोर जाने की भी उम्मीद है। आइए पूरे अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
मीना कुमारी की बायोपिक में नजर आएंगी कृति सेनन
बॉलीवुड एक्ट्रेस मीना कुमारी को बॉलीवुड की कुछ सबसे दिग्गज और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक रही हैं। मीना कुमारी की एक्टिंग के आज भी काफी चर्चे हैं। इस बीच उनकी जिंदगी भी काफी उतार-चढ़ाव वाली रही है। मीना कुमारी के रोल में कृति सेनन को देखने के लिए फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।रिपोर्ट के अनुसार कृति सेनन, मनीष मल्होत्रा की डेब्यू मूवी में मीना कुमारी का किरदार प्ले करती दिखाई देंगी। इस फिल्म को टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार बना रहे हैं।
