Tanuja Hospitalised: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और काजोल (Kajol) की मां तनुजा (Tanuja) की तबयीत अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें जूहू के एक हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस को आईसीयू में रखा गया है। वह फिलहाल डॉक्टर्स की पूरी निगरानी में हैं। तनुजा की उम्र 80 साल है, फिलहाल एक्ट्रेस का इलाज चल रहा है। शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रविवार शाम को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें सीधा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें एडमिट भी कर लिया है।
Kajol Mother Tanuja Hospitalized
तनूजा की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है, डॉक्टर्स का मानना है कि अभी एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर वह बिल्कुल सतर्क हैं। इसी के साथ ही काजोल अपनी मां की हेल्थ पर पूरी नजरें बताए हुए हैं। उनकी बहन तनिषा और पति अजय देवगन भी तनुजा का हेल्थ अपडेट लगातार ले रहे हैं।
तनूजा की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनते ही परिवार के साथ ही फैंस भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं। हालांकि डॉक्टर्स की मानें तो फिलहाल कोई घबराने की बात नहीं है। फैंस तनुजा की हेल्छ जल्द से जल्द बेहतर होने की कामना कर रहे हैं। 23 सितंबर 1943 को जन्मी तनुजा फिल्ममेकर कुमारसेन समर्थ और एक्ट्रेस शोभना समर्थ की बेटी हैं। एक्ट्रेस ने 1973 में शोमू मुखर्जी से शादी की थी, जिसके बाद उन्होंने दो बेटियों काजोल और तनिषा मुखर्जी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने फिल्म ‘छबीली’ के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
