बॉबी देओल की नेक्स्ट 'बंदर' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, टीआईएफएफ 2025 में होगा इसका प्रीमियर

Bobby Deol's Bandar First Look: कुछ देर पहले बॉबी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म 'बंदर' का फर्स्ट लुक शेयर कर फैन्स की बेताबी बढ़ा दी है। बॉबी देओल की इस मूवी का प्रीमियर 50वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगा। इस मूवी का निर्देशन अनुराग कश्यप द्वारा किया गया है।

Bobby Deol's Bandar First Look: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) की नई फिल्म 'बंदर' (Bandar) का फर्स्ट लुक आज रिलीज कर दिया गया है। बॉबी देओल ने खुद इस लुक को फैन्स के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो बड़ी तेजी से वायरल होना भी शुरू हो गया है। इस लुक को शेयर करते हुए बॉबी देओल ने यह भी जानकारी दी है कि फिल्म 'बंदर' का अपकमिंग टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (TIFF) 2025 में वर्ल्ड प्रीमियर होगा। बताया जा रहा है कि बॉबी देओल की 'बंदर' रियल स्टोरी पर बेस्ड होगी।

Bobby Deol's Next Movie Bandar

Pic Credit: Instagram

बता दें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कनाडा में इसी 4 से लेकर 14 सितंबर के बीच होस्ट किया जाएगा। इस दौरान फिल्म का भी प्रीमियर होगा। फैन्स बॉबी देओल के फर्स्ट लुक को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इस मूवी का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है।

End of Feed