बॉलीवुड

'मेघालय हत्याकांड' पर कोई मूवी नहीं बनाएंगे Aamir Khan, अफवाहों को एक्टर ने बताया निराधार

Aamir Khan on Meghalaya Murder Case Movie: बीते दिन बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) को लेकर ऐसी खबरें वायरल हो रही थीं कि वो 'मेघालय हत्याकांड' पर फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इन खबरों पर अब आमिर खान ने बड़ा रिएक्शन देते हुए असली सच बताया है।

Image

Pic Credit: Google

Aamir Khan on Meghalaya Murder Case Movie: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों फिल्म 'सितारे जमीन पर' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। बीते 24 घंटों से रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं कि आमिर खान आने वाले दिनों में 'मेघालय हत्याकांड' पर फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह वहीं हत्याकांड है, जिसमें सोनम नाम की एक महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति रजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड पर फिल्म बनाने की खबरों पर अब आमिर खान ने रिएक्शन दिया है।

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा, 'इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।' आमिर खान ने आगे कहा, 'मुझे सच में नहीं पता है कि ये कहानी कहां से शुरू हुई है।' आमिर खान ने साफ कर दिया है कि वो मेघालय हत्याकांड पर कोई फिल्म नहीं बना रहे हैं। आमिर खान इन अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर फोकस करने में लगे हुए हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में आमिर खान को लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही फिल्म 'कुली' में कैमियो करते हुए देखा जाएगा। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने इस मूवी से आमिर खान का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया था।

'कुली' से पहले आमिर खान को इस साल रिलीज हुई फिल्म 'सितारे जमीन पर' देखा गया है। 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने 'सितारे जमीन पर' के माध्यम से धांसू कमबैक किया। फिल्म में आमिर खान ने बास्केटबॉल के कोच की भूमिका निभाई। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई करने में सफल रही। यह फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article