Bobby Deol in Kanguva: साउथ इंडस्ट्री के मेगा सुपरस्टार सूर्या की अपकमिंग फिल्म पीरियड एक्शन फिल्म ‘कंगुवा’ का टीजर अपने जन्मदिन पर रिलीज किया था। टीजर को देख फैंस आने वाले फिल्म के लिए काफी उत्सुक नजर आए थे। हाल ही में फिल्म से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है,जिसे सुन फैंस मानो खुशी से झूम उठेंगे। खबर हैं की फिल्म में विलेन का रोल कोई साउथ स्टार नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार निभा रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर कौन है वो एक्टर।
सूर्या स्टारर फिल्म 'कंगुवा' (Kanguva) का बवाल टीजर को देख सभी दर्शक काफी हक्के बक्के रह गए थे। वीडियो में दिखाया गया था की एक्टर एक खतरनाक योद्धा हैंम जो अपनी सेना का जंग में रूप में नेतृत्व कर रहे हैं। सूर्या (Surya) के काले लंबे बाल और खतरनाक चेहरा देख सभी काफी हैरान हो गए थे। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है की बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म में एंट्री हुई है। फिल्म में बॉबी विलेन का किरदार निभाने जा रहे हैं। ऐसे में अब बॉबी और सूर्या के बीच दो-दो हाथ होंगे। फैंस इस एक्शन पैक फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें की बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम ने सभी का दिल जीता था। शानदार एक्टिंग की वजह से इस फिल्म को पैन इंडिया बनाने में मदद होगी। बता तें चलें की फिल्म को 10 भाषाओं में रिलीज क्या जाएगा की ये बॉबी देओल की साउथ इंडस्ट्री में दूसरी फिल्म है।
