Bobby Deol Upcoming Film: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्म एनिमल में विलेन का रोल निभाया था। इस मूवी में उनकी अदाकारी देखने लायक है। इस मूवी में रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने धमाल मचा दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। बॉबी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बंदर की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच बॉबी की मूवी बंदर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
pic credit- bandar movie
बॉबी देओल की फिल्म बंदर कब हो रही है रिलीज
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट के बारे में जानकारी सामने आई है। यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में काफी सराही गई है। बॉबी देओल ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर इसकी रिलीज डेट की घोषणा की। फिल्म 2025 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हो चुकी है और वहां दर्शकों-क्रिटिक्स से खूब तारीफ मिली। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। बॉबी देओल आखिरी बार 'हरि हर वीरा मल्लू' में नजर आए थे, जिसमें पवन कल्याण लीड रोल में थे।
बॉबी देओल की एक्टिंग
बॉबी देओल ने 90 के दशक में 'बारसात' से डेब्यू किया और 'गुप्त', 'सोल्जर', 'करीब', 'बदल', 'बिच्छू', 'अजनबी' और 'हमराज' जैसी हिट फिल्में दीं। करियर में कुछ मुश्किल दौर आए, लेकिन 'अपने', 'यमला पगला दीवाना' और 'हाउसफुल 4' से वापसी की। 2023 में 'एनिमल' से जबरदस्त कमबैक किया। इसके बाद 'आश्रम', 'एनिमल' और नेटफ्लिक्स की 'द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड' में भी दमदार रोल किए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉबी देओल फिल्म अल्फा में भी नजर आने वाले हैं। इस मूवी में भी वो विलेन बनकर गर्दा उड़ाने वाले है। फैंस को इस मूवी का इंतजार है।
