बॉलीवुड

फातिमा सना शेख के साथ लद्दाख में शूटिंग कर रहे हैं बॉबी देओल, प्रियंका घोष के साथ नेक्स्ट प्रोजेक्ट करने वाले हैं अभिनेता!

Bobby Deol-Fatima Sana Shaikh Movie: बॉलीवुड के ट्रेंडी हीरो बॉबी देओल की डिमांड इस समय बढ़ती ही जा रही है। वह बैक टू बैक प्रोजेक्ट साइन कर रहे हैं। उनकी फिल्मों का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। अब बॉबी देओल के अगले प्रोजेक्ट को लेकर अपडेट आई है।

Image

Image Source: Instagram

Bobby Deol-Fatima Sana Shaikh Movie: अभिनेता बॉबी देओल( Bobby Deol) इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं। अपनी वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड के चलते बॉबी देओल की चर्चा हो रही है। बॉबी देओल इस समय बॉलीवुड के मोस्ट वांटेड हीरो बन गए हैं। एक्टर ने अपनी एक्टिंग से हर जगह हल मचा रखा है। हाल ऐसा है कि फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार ही नहीं कर पा रहे हैं। वैसे तो बॉबी देओल के पास बैक टू बैक प्रोजेक्ट हैं, लेकिन उनका अगला बिग प्रोजेक्ट कौन सा होगा, यह अभी तय नहीं है। लेकिन, अब बॉबी देओल से जुड़ी एक खबर सामने आई है, वो यह कि बॉबी देओल अपनी अगली मूवी के लिए लद्दाख में हैं। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी जानकारी।

बॉबी देओल और फातिमा सना शेख की जोड़ी

हाल ही में अभिनेत्री फातिमा सना शेख( Fatima Sana Shaikh) ने अपने इंस्टाग्राम पर नई फिल्म की टीम के साथ ड्रीमी जगह से ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट की शुरुआत फातिमा और बॉबी ( Bobby Deol) की एक ग्रुप तस्वीर से होती है, जिसमें उनके दो टीम सदस्य, डीओपी आदिल अफसर और निर्देशक प्रियंका घोष भी हैं, जबकि अगली पोस्ट में दोनों कलाकारों को एक बगीचे में बैठे हुए दिखाया गया है, जिसके पीछे पेड़ और पहाड़ हैं। अगली पोस्ट में, अभिनेत्री ने आदिल और प्रियंका के साथ एक सेल्फी पोस्ट की। वहीं, आखिरी पोस्ट में फातिमा अन्य क्रू सदस्यों के साथ दिखाई दे रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कूल किड्स #शूटलाइफ।" इन फ़ोटोज़ ने सबके मन में सवाल खड़ा कर दिया है कि फातिमा और बॉबी किस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि डायरेक्टर प्रियंका घोष( Priyanka Ghosh) जिसने 'द नाइट मैन्जर' और 'द रॉयल्स' को डायरेक्ट किया है, वही इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। अगर ऐसा होता है तो यह फातिमा और बॉबी का पहला प्रोजेक्ट साथ में होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों स्टार्स की ये जोड़ी साथ में कैसी लगती है। बात करें फातिमा सना शेख के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही विजय वर्मा के साथ अपनी नेक्स्ट मूवी 'गुस्ताख इश्क' में नजर आने वाली हैं। वहीं बॉबी देओल, आलिया भट्ट स्टार मूवी 'अल्फा' में नजर आएंगे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article