B'day Special: धर्मेंद्र से शादी ने कैसे बदली Hema Malini की जिंदगी? ड्रीम गर्ल ने खुद बताई थी वजह

Hema Malini-Dharmendra Marriage Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी आज 78 साल की हो गई हैं। हेमा मालिनी ने बताया था कि धर्मेंद्र से शादी कर उनका जीवन किस तरह बदल गया था।

Hema Malini-Dharmendra Marriage Story: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और राजनेता हेमा मालिनी (Hema Malini) आज यानी 16 अक्टूबर को अपना 78वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मना रही हैं। हेमा मालिनी ने अपने अब तक के करिए में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए, जो आज भी फैन्स के बीच लोकप्रिय हैं। हेमा मालिनी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के ही-मैन कहे जाने वाले दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र से साल 1980 में शादी की थी। शादी से पहले हेमा और धर्मेंद्र की लव स्टोरी हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित कहानियों में से एक रही है। दोनों ने अपने शानदार अभिनय से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई। हालांकि उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का रिश्ता उस दौर में चर्चा में आया, जब अभिनेता पहले से शादीशुदा थे। तमाम मुश्किलों के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया और एक साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया। एक इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि धर्मेंद्र से शादी करने के बाद उनकी जिंदगी किस तरह बदल गई थी। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nayyi Navelli vs Prahaar Box Office Prediction: बॉक्स ऑफिस पर किसका चलेगा जादू? इतना होगा कलेक्शन)

Hema Malini on Why Marriage With Dharmendra

धर्मेंद्र से शादी करने के बाद बदल गई थी हेमा मालिनी की लाइफ (Pic Credit: Instagram)

कैसे शुरू हुई हेमा मालिनी-धर्मेंद्र की प्रेम कहानी?

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की साल 1970 में रिलीज हुई फिल्म 'तुम हसीन मैं जवां' की शूटिंग के दौरान मुलाकात हुई थी। तभी दोनों का रिश्ता चर्चा में आया था। उस समय धर्मेंद्र पहले से प्रकाश कौर से शादीशुदा थे। इसके बावजूद हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के बीच प्यार बढ़ता गया। दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन पसंद की जाने लगी थी। हालांकि उनके निजी रिश्ते को सामाजिक और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

कब हुई थी इनकी शादी

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी को लेकर कई सालों तक चर्चाएं होती रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने 2 मई 1980 को शादी की थी। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से तलाक न होने के कारण उनकी दूसरी शादी काफी सुर्खियों में रही थी। बताया जाता है कि शादी के लिए धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने इस्लाम धर्म अपनाया था। शादी के बाद हेमा मालिनी और धर्मेंद्र दो बेटियों के माता-पिता बने। उनकी बेटियों के नाम ईशा देओल और अहाना देओल हैं। दोनों ने अपनी-अपनी जिंदगी में अलग-अलग क्षेत्रों में पहचान बनाई है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box office: धीमी पड़ी Ajay Devgn स्टारर की रफ्तार, इतने करोड़ हुई कमाई)

End of Feed