बिपाशा बसु की बेटी देवी के दिल में थे 2 छेद, बताया छह घंटे के ऑपरेशन के दौरान क्या थी हालत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 6, 2023, 11:31 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि देवी को जन्म से वेंट्रिकुलर सेप्टल था। इसकी वजह से उसके दिल में 2 छेद थे। उसकी 3 महीने के अंदर ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। एक्ट्रेस ने कहा कि ये जर्नी मेरे और करण के लिए बहुत मुश्किल थी।

बिपाशा बसु ने पिछले साल बेटी को जन्म दिया था। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा अपनी बेटी देवी पर जान छिड़कते हैं। कपल अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। एक्ट्रेस ने नेहा धूपिया के सामने अपनी बेटी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। बिपाशा ने नेहा से चैट के दौरान बताया कि उनकी बेटी के दिल में दो छेद थे। तीन महीने के अंदर उसकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। ये समय हमारे लिए बहुत मुश्किल था। एक्ट्रेस इस दौरान काफी इमशोनल हो गईं।

बिपाशा ने बताया कि बेटी के जन्म के तीन बाद ही मुझे पता चला कि उसके दिल में छेद है। ये सफर हमारे बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। भले ही आज मेरे चेहरे पर मुस्कान है। लेकिन वो हमारे लिए बहुत मुश्किल समय था। मैंने सोचा था कि कभी इस बात को शेयर नहीं करूंगी। लेकिन मेरी इस जर्नी में बहुत सारी माताओं ने मदद की हैं। उन सबको ढूंढना बहुत मुश्किल है। मैं उन सभी को धन्यवाद कहना चाहूंगी।

End of Feed