Bipasha Basu Birthday Pic : बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु( Bipasha Basu) आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही। 'राज ' एक्ट्रेस अपने पति और बेटी के साथ मालदीव में जन्मदिन को खास मना रही है। हाल ही में बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर फैंस का धन्यवाद किया है और अपने स्पेशल टाइम को एन्जॉय करते हुए फोटो ली है। आइए आपको दिखाते हैं बिपाशा-करण ( Karan Singh Grover) और देवी( Devi) की ये क्यूट तस्वीर
आज, 7 जनवरी को बिपाशा बसु अपने पति-अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और छोटी बेटी देवी के साथ मालदीव में अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर समुद्र की खूबसूरत पृष्ठभूमि के साथ तीनों की एक मनमोहक तस्वीर साझा की और अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए दिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ''प्यार वह सब कुछ है जिसे मैं महसूस कर सकती हूं। उन सभी का बहुत आभारी हूं जो मुझसे प्यार करते हैं और मुझे सबसे प्यारी शुभकामनाएं भेज रहे हैं। जस्ट ए लकी गर्ल ।
बताते चले कि बिपाशा बसु इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही है। वहीं पति करण सिंह ग्रोवर जल्द ही ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) के साथ फिल्म फाइटर( fighter) में नजर आने वाले हैं। करण लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं।
