बिपाशा बसु ने मालदीव में मनाया बेटी का पहला जन्मदिन, देवी की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 13, 2023, 10:48 AM IST

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने अपने बेटी देवी का पहला जन्मदिन मालदीव में सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने देवी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में देवी पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। देवी की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी कल यानी 12 नवंबर को एक साल की हो गई। करण और बिपाशा के लिए ये दिवाली बेहद खास थी। कपल ने मालदीव में बेटी देवी के साथ उसका जन्मदिन और दिवाली सेलिब्रेट की। एक्ट्रेस ने बेटी के जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में देवी पिंक कलर की ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही हैं। इसके अलावा कपल ने दिवाली सेलिब्रेशन की भी छोटी सी झलक दिखाई। वीडियो में बिपाशा की बेटी हाथों में फूल पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर देवी की क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया है।

End of Feed