Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। एक्टर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच के साथ आरोपियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आ रही हैं। बिहार के बेगूसराय का रहने वाला 22 साल का ऋतिक कुमार उर्फ रोशन भी इस मामले में गिरफ्तार हुआ है। बिहार पुलिस के मुताबिक, वह करीब तीन महीने पहले मुंबई आया था और यहां पहले कुक का काम करता था। बाद में वह बाइक टैक्सी चलाने लगा। अब उसके परिवार और मुंबई में उसके साथ रहने वाले लोगों के बयान भी सामने आए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Tu Hai Meri Kiran: सोनाक्षी-जहीर की फिल्म का संकट टला, मेकर्स ने रिलीज को लेकर दिया बड़ा अपडेट)
बिहार पुलिस का बड़ा खुलासा
बिहार पुलिस का बड़ा खुलासा
पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को तीन लोग बाइक से आए थे। इनमें से दो ने टाइगर श्रॉफ की कार पर सात गोलियां चलाई थीं। इस घटना में एक्टर को मामूली चोटें आईं, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। मुंबई पुलिस ने राजस्थान पुलिस की मदद से तीनों आरोपियों को कोटा में गिरफ्तार किया। इनमें दो हरियाणा के सोनीपत और एक बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। बिहार पुलिस के मुताबिक, ऋतिक ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की है। करीब दो साल पहले वह काम की तलाश में घर से निकला था और दिल्ली में एक कैटरिंग एजेंसी में नौकरी करने लगा। इसके बाद वह मुंबई पहुंचा। यहां कुछ समय तक रेस्टोरेंट में खाना बनाने का काम किया। फिर ऐप के जरिए बाइक टैक्सी चलाने और सामान पहुंचाने लगा। पुलिस का आरोप है कि फायरिंग के समय वह बाइक चला रहा था, जबकि उसके साथी ने गोलियां चलाई थीं।
बताते चलें कि ऋतिक की मां संयुक्ता ने बताया कि उनका बेटा राजस्थान की एक महिला से शादी करना चाहता था। वह महिला के पिता के साथ शादी का सामान खरीदने सूरत भी गया था। मां के मुताबिक, 17 अक्टूबर को उनकी ऋतिक से आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। उन्होंने बेटे को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि वह इस घटना में शामिल हो सकता है। दूसरी ओर, मुंबई में ऋतिक के पड़ोसियों ने बताया कि वह गिल्बर्ट हिल इलाके में किराये पर रहता था। कुछ लोगों के अनुसार, पार्किंग और पानी गिरने जैसी छोटी बातों पर उसका झगड़ा हो जाता था। टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में ऋतिक समेत बाकी आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। टाइगर श्रॉफ ने अब तक इस घटना पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उनके हाथ पर छर्रों से लगी मामूली चोटें दिखाई गई थीं।
