Bigg Boss 17: खानजादी पर भड़के Salman Khan को कटरीना कैफ ने कराया शांत, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

Salman Khan's Bigg Boss 17: वीकेंड का वार पर सलमान खान ने खानजादी के बर्ताव के लिए उन्हें खूब लताड़ लगाई है। 'बिग बॉस 17' के सेट पर सलमान खान को गुस्से में देख कटरीना कैफ ने उन्हें शांत कराया। कटरीना कैफ को ऐसा करते हुए देख अब लोगों ने सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन दिए हैं।

Salman Khan's Bigg Boss 17: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने रिएलिटी 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वीकेंड का वार पर सलमान खान ने नील भट्ट के प्रति उनके बर्ताव के लिए ऐश्वर्या राय को काफी समझाया। भाईजान ने यहां तक इशारा दिया कि आगे जाकर ये रिश्ता भिगड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने मन्नारा चोपड़ा को काफी कुछ कहा और उन्हें समझाया कि बार-बार खुद को कमजोर महसूस कराना ठीक नहीं है। इसके अलावा कटरीना काफी ने भी वीकेंड का वार पर 'बिग बॉस 17' के सेट पर शिरकत की। इस दौरान खानजादी कटरीना कैफ और सलमान खान के सामने मन्नारा चोपड़ा के साथ लड़ती दिखाई दीं। खानजादी के इस बर्ताव को देख सलमान खान गुस्से से आगबबूला हो जाते हैं। वहीं दूसरी ओर कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने सलमान खान (Salman Khan) को शांत कराया। कटरीना को ऐसा करते देख अब लोगों ने इंटरनेट पर अपने विचार साझा करने शुरू कर दिए हैं।

Salman Khan and Katrina Kaif

सलमान खान ने खानजादी को उनके लगातार बोलने पर खूब लताड़ लगाई। सलमान खान ने यहां तक कहा कि तुम खुद अपनी दिवाली खराब करने के साथ-साथ बाकी लोगों की भी खराब कर रही हो। इस दौरान सलमान खान को गुस्से में देख कटरीना कैफ ने उन्हें शांत करने की कोशिश की। एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए लिखा, 'सलमान खान को कोई चुप करा सकता है तो वो केवल कटरीना है।'

End of Feed