गुलशन कुमार की बायोपिक पर 7 साल बाद फिर शुरू हुआ काम, बॉलीवुड के ये सितारे निभा सकते हैं लीड रोल

गुलशन कुमार की बायोपिक को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। साल 2017 में इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट हुई थी। बाद में इस प्रोजेक्ट को बीच में ही छोड़ दिया गया। अब टी सीरीज प्रमुख भूषण कुमार इस प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करना चाहते हैं। प्रोड्यूसर ने इसके लिए काम भी शुरू कर दिया है।

टी सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार (Bhushan Kumar) लंबे समय से बायोपिक 'मोगुल' पर काम करना चाहते हैं जो उनके पिता गुलशन कुमार के जीवन पर आधारित होगी। फिल्म में गुलशन कुमार की जर्नी से लेकर उनकी मौत तक को दिखाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को कई सालों पहले अनाउंस किया गया था। लेकिन अभी तक बात नहीं बन पाई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, एक बार फिर गुलशन कुमार की बायोपिक पर काम शुरू हुआ है। इंडस्ट्री के करीबी सूत्र ने बताया है कि भूषण कुमार ने अपने पिता की कहानी को पर्दे पर दिखाने के लिए कमर कस ली है। ये भी पढ़ें- अजय देवगन की ये 5 फिल्में करेंगी 500 करोड़ की कमाई, सिंघम अगेन समेत इन फिल्मों से थरा जाएगा बॉक्स ऑफिस

gulshan kumar

Gulshan Kumar (credit pic: Instagram)

प्रोड्यूसर ने प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है।इस प्रोजेक्ट में अभी कितना समय लगेगा। इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस समय ये प्रोजेक्ट टीसीरीज की लिस्ट में सबसे ऊपर है। पहले इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर करने वाले थे। लेकिन अब वो इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए नहीं है। फिल्म के स्क्रिप्ट में कई बदलाव किए जा रहे हैं। लेखकों की टीम प्रोजेक्ट में कई बदलाव कर रही है। अभी ये प्रोजेक्ट अपनी स्क्रिप्टिंग फेज में है।

End of Feed