Bhool Chuk Maaf: इस वजह से हो रही है 'भूल चूक माफ' की रिलीज में देरी, मेकर्स करेंगे दर्शकों को सरप्राइज

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 6, 2025, 03:15 PM IST

Bhool Chuk Maaf Release Date: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) की अपकमिंग फिल्म 'भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf)' की रिलीज में देरी क्यों हो रही है इसको लेकर एक रिपोर्ट सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं क्या है वजह।

Bhool Chuk Maaf Release Date: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्म 'भूल चूक माफ' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह फिल्म की रिलीज डेट में देरी है। पहले मेकर्स ने घोषणा की थी कि फिल्म 'भूल चूक माफ' 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म थोड़ी देर से रिलीज होगी। इस देरी ने फैंस को हैरान कर दिया है, लेकिन इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट ने इस देरी का कारण बताया है, जिसके बाद फैंस में उत्सुकता और बढ़ गई है। तो चलिए जानते हैं 'भूल चूक माफ' की रिलीज डेट में देरी की वजह क्या है।

bhool chuk maaf release date

दो नए गानों की शूटिंग की वजह से हुई देरी

वामिका गब्बी और राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस फिल्म की रिलीज में देरी को लेकर बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 'भूल चूक माफ' में दो नए गाने जोड़े जा रहे हैं, जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है। खबर के अनुसार, पहला गाना एक जोरदार डांस नंबर है, जिसे 29 मार्च को मुंबई के मीरा रोड पर एक स्टूडियो में शूट किया गया। दूसरा गाना एक रोमांटिक ट्रैक होगा, जिसकी शूटिंग अप्रैल के मध्य में वाराणसी की खूबसूरत लोकेशन्स पर होगी। मेकर्स का मानना है कि ये दोनों गाने फिल्म में एक नई जान डालेंगे और दर्शकों का मनोरंजन दोगुना करेंगे।

End of Feed