बॉलीवुड

Bhool Bhulaiyaa 3: कियारा का पत्ता काट तृप्ति डिमरी ने छीना लीड एक्ट्रेस का रोल, अब पर्दे पर फैलाएंगी आतंक

Tripti Dimri Grabs Lead Actress Role In Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन को 'भूल भुलैया 3' के लिए अपनी हीरोइन मिल चुकी है। इस बार वह कियारा आडवाणी नहीं बल्कि तृप्ति डिमरी के साथ पर्दे पर इश्क लड़ाते दिखेंगे। उनके नाम का ऐलान भी हो चुका है।

Image

'भूल भुलैया 3' में हुई तृप्ति डिमरी की एंट्री

Tripti Dimri Grabs Lead Actress Role In Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी 'भूल भुलैया 3' इसी साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में पिछली बार की तरह ही कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। जहां एक्टर पहले से ही तय था तो वहीं एक्ट्रेस की तलाश मेकर्स की जारी थी। खबर थी कि 'भूल भुलैया 2' की तरह ही कियारा आडवाणी इसमें लीड एक्ट्रेस का रोल अदा करेंगी। लेकिन अब मेकर्स ने कियारा आडवाणी का पत्ता काटकर तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) को लीड एक्ट्रेस का रोल दिया है। खास बात तो यह है कि मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस के नाम की घोषणा बी कर दी है।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और टी-सीरीज की ओर से 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) से जुड़ी पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें टीम एक साथ तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) का स्वागत करती नजर आई। कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की गई पोस्ट में लिखा, "भूल भुलैया' की दुनिया में आपका स्वागत है तृप्ति डिमरी।" बता दें कि 'भूल भुलैया 3' में तृप्ति डिमरी को लीड रोल मिलने से फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। लोग इन्हें एक बार फिर से पर्दे पर देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) के 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3)में कास्ट होने पर एक यूजर ने लिखा, "अक्षय कुमार की किसे जरूरत है, जब फिल्म में तृप्ति डिमरी है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ये तो मजेदार मूवी होने वाली है। ये दोनों पर्दे पर एक साथ।" वहीं एक यूजर ने एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए लिखा, "मैं तो इस बार दिवाली सिनेमा हॉल में ही मनाऊंगी 'भूल भुलैया 3' के साथ।" बता दें कि तृप्ति डिमरी फिल्म 'बुलबुल' में नजर आई थीं, जिसमें उनका डरावना किरदार था। इससे इतर तृप्ति के साथ साथ-साथ फिल्म में विद्या बालन भी एंट्री करती नजर आएंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article