Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Fan Reaction: असली मंजुलिका कौन है? जानने के लिए बेकरार हुए दर्शक, कार्तिक आर्यन की क्यूटनेस रही हाईलाइट

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Fan Reaction: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की नई फिल्म भूल भुलैया 3 का ट्रेलर दर्शकों के सामने है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म भूल भुलैया 3 इस सिला दीवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर कदम रखेगी, जिसमें विद्या बाल, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Fan Reaction: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी नई फिल्म भूल भुलैया 3 का ट्रेलर दर्शकों के सामने पेश कर दिया है, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन जैसी अदाकाराएं मुख्य किरदारों में नजर आएंगी। फिल्म भूल भुलैया 3 का डायरेक्शन अनीस बज्मी ने किया है, जिन्होंने भूल भुलैया 2 का निर्देशन भी किया था। फिल्म भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन एक बार फिर से रूह बाबा के किरदार में दिखाई देंगे, जो न केवल भूतों से बात करता है बल्कि लोगों को उनसे बचाता भी है। भूल भुलैया 3 के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है क्योंकि मेकर्स ने उनको इस कन्फ्यूजन के साथ छोड़ा है कि असली मंजुलिका कौन है?

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Date

फिल्म भूल भुलैया 3 का ट्रेलर देखने के बाद एक फैन ने लिखा है, 'रूह बाबा को एक बार फिर से देखने में मजा आएगा। इस बार वो एक नहीं बल्कि दो-दो मंजुलिका का सामना करेंगे।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'क्या रूह बाबा... इस बार दीवाली पर बड़ा धमाका करने के मूड में लग रहे हो। मैं तो इसी को देखने के लिए थिएटर जाऊंगा।'

End of Feed