Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: हंसाने की गारंटी लेंगे कार्तिक आर्यन! डर और कॉमेडी वाले इस ट्रेलर को भूलकर भी मत करना मिस

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Release: कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 का ट्रेलर अभ जल्द ही रिलीज होने वाला है। फिल्म की रिलीज से पहले हम यहां उन 5 कारणों पर नजर डालने वाले हैं। जिनकी वजह से आपको यह ट्रेलर मिस नहीं करना चाहिए।

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Release: हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी दमदार एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग से सभी का दिल जीत लिया था। जिसके बाद साल 2022 में रिलीज हुए फिल्म के सीक्वल भूल भुलैया 2 को भी फैंस का काफी प्यार मिला। फिल्म में कार्तिक आर्यन ने अक्षय की रिप्लेस कर दिया और इस फ्रेचाइजी को टेकओवर कर लिया। अब फिल्म का तीसरा पार्ट, भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer) भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। विद्या बालन और तृप्ति डिमरी के साथ फिल्म में कार्तिक की दमदार परफॉर्मेंस नजर आ सकती हैं। फिल्म के ट्रेलर को लेकर फैंस के बीच काफी इंतजार है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह 6 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक फर्स्ट रिव्यू भी सामने आ गया है। यहां हम उन 5 कारणों पर नजर डालने वाले हैं, जिनकी वजह से आपको कार्तिक की इस फिल्म के ट्रेलर को मिस नहीं करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Singham Again Trailer: अजय, अक्षय और रणवीर का एक्शन, दीपिका-करीना का जादू! इन 5 कारणों से तबाही मचा देगा ट्रेलर

5 Reasons why You should not miss Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer.

5 Reasons why You should not miss Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer.

5 Reason to Watch Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer (इन 5 कारणों से जरूर देखें भूल भुलैया 3 का ट्रेलर)

1. कार्तिक आर्यन की कॉमिक टाइमिंग

सभी एक्टर का एक मजबूत पक्ष होता है। कार्तिक आर्यन के मामले में यह जाहिर तौर पर कहा जा सकता है कि उनकी कॉमिक टाइमिंग काफी बेहतरीन है। इस बात में कोई शक नहीं है कि फिल्म भूल भुलैया 3 के ट्रेलर में भी दर्शकों को हंसाने की जिम्मेदार कार्तिक के ही कंधों पर होने वाली है। भूल भुलैया 2 में कार्तिक ने फैंस को जरा भी निराश नहीं किया था। अब फिल्म के तीसरे पार्ट में भी कार्तिक से फैंस को ऐसी ही उम्मीदें हैं।

End of Feed