बॉलीवुड

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन-तृप्ति डिमरी की हॉरर कॉमेडी का इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर, जानिए तारीख

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer on THIS Date: अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' का धांसू ट्रेलर देखने के बाद अब लोगों को कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) के ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार है। हॉरर कॉमेडी के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है।

Image

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Date

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer on THIS Date: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) के ट्रेलर का फैन्स बड़ी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिन यानी 7 अक्टूबर के दिन निर्माताओं ने अजय देवगन की एक्शन मूवी 'सिघंम अगेन' का धमाकेदार ट्रेलर जारी किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' के ट्रेलर की रिलीज डेट को आगे पुश कर दिया गया है। अब जो ताजा अपडेट सामने आया है उसके अनुसार 'भूल भुलैया 3' के ट्रेलर की रिलीज डेट अब जारी कर दी है। आइए जानें कब मेकर्स इस हॉरर कॉमेडी का ट्रेलर जारी करने वाले हैं।

इस दिन रिलीज होगा 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर

बॉलीवुड हंगाम को सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया था कि 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर रविवार यानी 6 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा लेकिन मेकर्स ने इसे ताल दिया था। अब नई जानकारी के मुताबिक 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर 9 अक्टूबर के दिन लोगों के बीच पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर लगभग 3 मिनट लंबा होगा।

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'भूल भुलैया 3' में दर्शकों को हॉरर, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस का तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखाई देंगी। दिलचस्प बात यह है कि तीसरे पार्ट में मेकर्स ने विद्या बालन की एंट्री करा दी है। फिल्म में उन्हें मंजुलिका के रोल में देखा जाएगा। इसमें माधुरी दीक्षित भी लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं। 'भूल भुलैया 3' 1 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म का क्लैश अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' से होगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article