Bhool Bhulaiyaa 3: तृप्ति डिमरी संग मध्य प्रदेश में शूटिंग शुरू करेंगे कार्तिक आर्यन, नेक्स्ट शेड्यूल की तैयारियां हुईं शुरू

Kartik Aaryan's Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने 'चंदू चैंपियन' की रिलीज के बाद आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) की शूटिंग के लिए कमर कस ली है। वो तृप्ति संग मध्य प्रदेश में फिल्म शुरू करेंगे।

Kartik Aaryan's Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। ओपनिंग वीकेंड में 'चंदू चैंपियन' ने 23 करोड़ रूपये के लगभग बिजनेस किया है। ऑडियंस 'चंदू चैंपियन' को लगातार पसंद कर रही है। 'चंदू चैंपियन' के रिलीज होने के बाद अब कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपनी आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) की शूटिंग के नेक्स्ट शेड्यूल के लिए कमर कस ली है। इस फिल्म कार्तिक आर्यन को रूह बाबा के रोल में देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

Kartik Aaryan-Triptii Dimri

हिंदुस्तान टाइम्स के सूत्र के अनुसार कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी जून के लास्ट तक मध्य प्रदेश के ओरछा में 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म की स्टोरी की डिमांड के अनुसार लोकेशन एकदम सही है। टीम जुलाई तक वहीं तैनात रहेगी। उसके बाद फिल्म खत्म होने से पहले शूटिंग के लिए एक और शेड्यूल की प्लानिंग की गई है। कार्तिक आर्यन की ये हॉरर कॉमेडी इसी साल रिलीज होगी। फिल्म की टक्कर रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' से होती नजर आएगी।

End of Feed