बॉलीवुड

Meghna Gulzar की नेक्स्ट के लिए आयुष्मान खुराना और करीना कपूर ने मिलाया हाथ, कहानी होगी बेहद दिलचस्प

Meghna Gulzar's Next Based Ayushmann-Kareena: विक्की कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' की सफलता के बाद अब मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) ने एक फिल्म बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) लीड रोल में दिखाई देंगी।

Image

Ayushmann Khurrana-Kareena Kapoor join hands for Meghna Gulzar's next

Meghna Gulzar's Next Based Ayushmann-Kareena: मेघना गुलजार ने 'तलवार', 'राजी' और 'छपाक' जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया है। बीते साल उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'सैम बहादुर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में नजर आए थे। रणबीर कपूर की 'एनिमल' से क्लैश होने के बाद भी 'सैम बहादुर' ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार बिजेनस किया था। ऐसे में अब मेघना गुलजार ने अपने नेक्स्ट फिल्म के लिए स्क्रिप्ट तैयार कर ली है। बताया जा रहा है कि मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) के निर्देशन में बनने जा रही यह एक धांसू फिल्म होगी। फिल्म की कास्टिंग जारी है और मेकर्स फिल्म को साल के अंत तक शुरू कर देंगे।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार मेघना गुलजार इस फिल्म के लिए करीना कपूर खान और आयुष्मान खुराना से बात कर रही हैं। यह एक हार्ड-हिटिंग फिल्म है। फिल्म की स्क्रिप्ट के हिसाब से इसमें आयुष्मान खुराना और करीना कपूर खान की कास्टिंग फिट बैठती दिखाई दे रही है। 'तलवार' के यह एक ऐसी फिल्म होगी, जो पूरे देश को एक बार हैरान कर देगी। लोग आज भी यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर उस दिन हुआ क्या था?

रिपोर्ट्स की मानें तो करीना कपूर खान और आयुष्मान खुराना ने फिल्म करने के लिए हां कर दी है। इस समय पेपर वर्क होना बाकी है। मेघना फिल्म को साल 2024 के अंत तक फ्लोर पर ले जाने की प्लानिंग में हैं। यह फिल्म 2025 में रिलीज की जाएगी। बता दें यह पहली बार होगा जब आयुष्मान खुराना और करीना कपूर किसी फिल्म के लिए मेघना गुलजार संग काम करेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article