Bhool Bhulaiyaa 3: साल 2024 की दिवाली काफी खास होने वाली है दर्शकों के लिए जो सिनेमा में काफी दिलचस्पी रखते हैं। अभी कुछ ही देर पहले बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइज दिया है। एक्टर ने फिल्म भूल भुलैया 3 की घोषणा कर दी है और बता दिया है की वह जल्दी ही आने वाले हैं। इसी के साथ फिल्म में विद्या बालन फिर मंजुलिका का किरदार निभाती हुईं नजर आएंगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए मजेदार वीडियो की एक झलक।
एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि और ऐसा हो रहा है। मंजुलिका भूलभुलैया की दुनिया में वापस आ रही है, मैं उनका स्वागत करते हुए बेहद रोमांचित हूं इस दिवाली धूम मचाने वाली है। वीडियो में देखा गया की रूह बाबा और मंजुलिका का गाने मेरे ढोलना पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इस सरप्राइज से फिल्म के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa) में विद्या बालन (Vidya Balan) और कार्तिक आर्यन पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।
