Bheed Box Office Prediction Day 1: Rajkummar Rao-Bhumi Pednekar की सोशल ड्रामा को नहीं मिल रहे दर्शक, उम्मीद से कम रहेगी कमाई

Bheed Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड कलाकार राजकुमार राव और अदाकारा भूमि पेडनेकर की नई फिल्म भीड़ सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत करेगी। फिल्म भीड़ से पहले दिन ट्रेड एक्सपर्ट चौंकाने वाले आंकड़ों की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म भीड़ पहले दिन केवल 2 करोड़ रुपये ही कमा पाएगी।

Bheed Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता राजकुमार राव अपनी नई फिल्म भीड़े के साथ सिनेमाघरों में लौटे हैं, जिसमें उनके साथ पंकज कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़ कोरोना वायरस महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन पर बेस्ड है। इस मूवी में अनुभव सिन्हा ने लॉकडाउन के दौरान आम लोगों को हुई परेशानी दिखाने की कोशिश की है। कोरोना के दौरान आम जनता ने कई परेशानियां झेली थीं, जिन्हें अनुभव सिन्हा ने पर्दे पर पेश करने की कोशिश की है।

Bheed Box Office Prediction Day 1

Bheed Box Office Prediction Day 1

फिल्म भीड़ के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार रिस्पांस नहीं मिला था, जिस कारण ट्रेड पंडितों को इससे बहुत अच्छे आंकड़ों की उम्मीद नहीं थी। फिल्म भीड़ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। बताया जा रहा है कि भीड़ के सुबह के शोज में बहुत कम ही दर्शक थे, जिस कारण इसके पहले दिन के आंकड़े बहुत शानदार नहीं रहेंगे। ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म भीड़ पहले दिन केवल 2 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रहेगी।

End of Feed