Bhediya 2 से लेकर Stree 3 सहित Maddock Films ने जारी की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की 8 फिल्मों की लिस्ट, 2025 से 2028 तक सिनेमाघरों में मचेगा तहलका

Maddock films Announce 8 Movies: दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने एक-साथ हॉरर कॉमेडी जोनर की 8 फिल्मों की लंबी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया 2' से लेकर श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 3' सहित कई मूवीज शामिल हैं, जिनका इंतजार दर्शक कर रहे हैं।

Maddock films Announce 8 Movies: साल 2024 में 'स्त्री 2' से लेकर 'भूल भुलिया 3' जैसी हॉरर कॉमेडी का जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला। इन फिल्मों की सफलता को देखते हुए अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता दिनेश विजन ने अपने बैनर तले बनने जा रही हॉरर कॉमेडी जोनर की सभी फिल्मों की रिलीज डेट की बड़ी घोषणा कर दी है। निर्माता ने यह भी बताया कि 2025 से लेकर 2028 के बीच लोगों को एक से बढ़कर एक फिल्मों को देखने का बड़ा एक्सपीरियंस मिलेगा। आइए देखें वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया 2' से लेकर श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 3' सहित मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की ये फिल्में कब-कब रिलीज होंगी।

Stree 3 to Bhediya 2

2 जनवरी को मैडॉक फिल्म्स ने एक साथ 8 फिल्मों की लिस्ट जारी की। यह भी फिल्में हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स को एक अलग ही लेवल पर लेकर जाएंगी, जो 2025 से 2028 तक रिलीज होगी। इन फिल्मों में से पहले ही कई फिल्मों का इंतजार लोगों को बड़ी बेताबी से था। इस लिस्ट में कई बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

End of Feed