Salman Khan's Battle of Galwan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने अपने नए प्रोजेक्ट 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस मूवी को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए सलमान खान हर कामयाब कोशिश करने में लगे हुए हैं। साल 2020 में इंडियन और चाइना के सैनिकों के बीच गलवान वैली में हुई भिड़ंत पर सलमान खान की यह मूवी बन रही है। इस मूवी में सलमान खान को एक आर्मी सोल्जर के रूप में देखा जाएगा। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सलमान खान ने फिल्म के पहले शेड्यूल में धांसू क्लाइमेक्स सीक्वेंस को शूट करते नजर आएंगे।
Image Source: IMDb
जल्द ही 'बैटल '
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 'बैटल ऑफ गलवान' लगभग 2 से 3 हफ्तों लद्दाख में क्लाइमेक्स सीन्स की शूटिंग करेगी। मौसम ज्यादा ना बिगड़े इसलिए मेकर्स ने सबसे पहले फिल्म के क्लाइमेक्स सीक्वेंस को शूट करना ही सही समझा है। गलवान क्लाइमेक्स सीन इस मूवी के लिए बेहद अहम है। मेकर्स इस समय लद्दाख के मौसम को देखते हुए कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। मेकर्स ने जल्द से जल्द क्लाइमेक्स को शूट करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सलमान खान स्टारर 'बैटल ऑफ गलवान' का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। इस मूवी में सलमान खान को बड़े परदे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के देखा जाएगा। फिल्म में जेन शॉ, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, हीरा सोहल और विपिन भारद्वाज सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म अगले साल यानी 2027 में बड़े परदे पर दस्तक देगी।
