Battle Of Galwan: सलमान खान स्टारर को लेकर आया बड़ा अपडेट, टीम शूट करेगी एक 'उत्साही सैन्य गान'?

Salman Khan's Battle Of Galwan: बॉलीवुड इंडस्ट्री क सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) लंबे समय से चर्चा में है। इस मूवी के लिए अब निर्माताओं ने 'बैटल ऑफ गलवान' के लिए एक 'उत्साही सैन्य गान' शूट करने की तगड़ी प्लानिंग की है।

Salman Khan's Battle Of Galwan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) कई दिनों से फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। अपूर्वा लाखिया इस मूवी का निर्देशन कर रहे हैं। लद्दाख में शूटिंग पूरी करने के बाद अब सलमान खान 'बैटल ऑफ गलवान' को मुंबई में शूट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का नया शेड्यूल 10 अक्टूबर से शुरू हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान इन दिनों 'बैटल ऑफ गलवान' के एक महत्वपूर्ण गाने की सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं। इस मूवी में सलमान खान को एक आर्मी सोल्जर के रूप में देखने के लिए बेताब हैं।

Salman Khan's Battle of Galwan

Pic Credit: Instagram of Salman Khan

मिड-डे को प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्र ने बताया कि सलमान खान इन दिनों फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के लिए एक 'उत्साही सैन्य गान' की शूटिंग करने वाले हैं। यह देशभक्ति पर बना गाना सिनेमाघरों में दर्शकों को इमोशनल कर देगा। फिल्म के बैकग्राउंड को देखने के बाद इस गाने का महत्व गाने में बहुत मायने रखता है। सलमान खान और डायरेक्टर अपूर्वा लाखिया ने क्लियर कर दिया है कि यह गाना इस स्टोरी के लिए एकदम परफेक्ट साबित होगा। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि 60 बैकग्राउंड डांसर भी इस गाने को शूट करेंगे। गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच 2020 में हुए सैन्य संघर्ष पर आधारित इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।

End of Feed