Banana Banana Song: लोकप्रिय भारतीय बीटबॉक्सर, रैपर और रेडियो जॉकी वर्धमान छाजेड़ का सुपर मजेदार और मनोरंजक गाना 'बनाना बनाना' रिलीज हो गया है। टाइम्स म्यूजिक बेहद लोकप्रिय बीटबॉक्सर, रैपर और रेडियो जॉकी वर्धमान छाजेड़ द्वारा 'बनाना बनाना' प्रस्तुत करता है। गाने में बहुत ही मजेदार और अनोखा वाइब है और निश्चित रूप से यह साल के सबसे अच्छे पार्टी गानों में से एक है। गाने का सुपर हाई एंटरटेनमेंट पार्ट कुछ ऐसा है जिसे मिलेनियल्स (Millennial) और जेन जी (gen z) दोनों ही कैटेगरी के लोग सुन सकते हैं। यह गाना किसी भी पार्टी या इवेंट को रोशन कर देगा और इसे और मजेदार बना सकता है। इस गाने के सिंगर वर्धमान छाजेड़ दुबई में स्थित एक प्रसिद्ध आरजे हैं।
'हमें इस गाने की शूटिंग में काफी मजा आया'
इस गाने के बारे में बात करते हुए वर्धमान छाजेड़ ने कहा, 'यह गाना बहुत ताज़ा और हल्का-फुल्का है। टीम की ऊर्जा बहुत अच्छी है और हमें इस अद्भुत गाने की शूटिंग में बहुत मजा आया है। यह एक बहुत ही ट्रेंडी और ग्रूवी ट्रैक है और मुझे यकीन है कि लोग इस उत्साहित और जोशीला गीत को पसंद करेंगे'। बता दें कि 'बनाना बनाना' टाइम्स म्यूजिक की एक्सक्लूसिव रिलीज है और अब टाइम्स म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। यह आपके आनंद लेने के लिए सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध किया जा चुका है।
फैंस का मजेदार रिएक्शन
वर्धमान छाजेड़ के 'बनाना बनाना' गाने पर अब फैंस का मजेदार रिएक्शन भी सामने आ रहा है, कई फैंस का मानना है कि यह गाना इस समय रिलीज होने वाले गाने से काफी अलग है। इसकी वाइब मैच करना फैंस को पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'काफी समय बाद ऐसा गाना सुन रहा हूं। आपकी टीम ने गाने पर काफी मेहनत की है।'
इस गाने को आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से सुन सकते हैं..
