बॉलीवुड

Baiju Bawra: संजय लील भंसाली ने रणवीर सिंह का पत्ता किया साफ, अब रणबीर कपूर की हुई धांसू एंट्री?

Ranbir Kapoor in Baiju Bawra: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड के फेमस निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने अपनी आने वाली फिल्म 'बैजू बावरा' (Baiju Bawra) से रणवीर सिंह को बाहर कर अब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को कास्ट कर लिया है। रणबीर कपूर ने इस मूवी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Image

Images Credit: Instagram

Ranbir Kapoor in Baiju Bawra: मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) का ड्रीम प्रोजेक्ट 'बैजू बावरा' काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। कई रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया गया था कि संजय लीला भंसाली के इस प्रोजेक्ट में रणवीर सिंह को फाइनल किया गया है। फैन्स भी रणवीर सिंह को 'बैजू बावरा' (Baiju Bawra) देखने का मन बना ही चुके थे कि अब लेटेस्ट अपडेट ने उन सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इस मूवी से अब रणवीर सिंह का पत्ता साफ होता नजर आ रहा है। फिल्म में संजय लीला भंसाली ने अब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जगह बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को कास्ट कर लिया है।

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली की टीम ने फिल्म 'बैजू बावरा' का प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है। पोर्टल के मुताबिक अब रणबीर कपूर भी रोजाना सुबह 1950 के दशक के क्लासिक गानों सुनते हैं, जिनमें 1952 में रिलीज हुई ओरिजिनल 'बैजू बावरा' के गाने भी शामिल हैं। इतना ही नहीं रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ इन गानों को एन्जॉय कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर को उनके 43वें जन्मदिन के तोहफे में फिल्म 'बैजू बावरा' दी है। एक तरफ रणबीर कपूर के फैन्स इस खबर से बेहद खुश हैं। वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह के फैन्स को निराशा हो रही है।

कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि रणवीर सिंह ने भी फिल्म 'बैजू बावरा' की तैयारियां शुरू कर दी थीं। मगर अब संजय लीला भंसाली ने इस मूवी से अभिनेता को बाहर कर बड़ा झटका दिया है। संजय लीला भंसाली के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो लंबे समय से फिल्म 'लव एंड वॉर' के निर्देशन में व्यस्त चल रहे हैं। इस मूवी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल को लीड रोल में देखा जाएगा। फिल्म अगले साल बड़े परदे पर रिलीज करने की पूरी तैयारी मेकर्स ने कर ली है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article