कुछ दिन पहले अनुष्का शेट्टी ने इंटरव्यू के दौरान प्रभास के साथ काम करने पर चर्चा की। जब उनसे पूछा गया कि आप और प्रभास दोबारा किस प्रोजेक्ट में नजर आ रहे हो तब अभिनेत्री ने जवाब दिया कि, 'दोनों का साथ में काम करना यह हमारे हाथ में नहीं है, जब तक हमें कोई अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिल जाती तब तक हम साथ में काम कैसे कर सकते हैं।' एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं भी चाहती हूं की कोई ऐसी स्टोरी लिखे जो मुझे और प्रभास दोनों को पसंद आए।
बता दें कि प्रभास(Prabhas) और अनुष्का( Anushka Shetty) टॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ी ने एक है। अक्सर दोनों के अफेयर की खबरें भी छपती रहती हैं लेकिन दोनों की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आता। लेकिन फैंस उन्हें साथ में स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शेट्टी हाल ही में 'मिस्टर शेट्टी और मिसेज पॉलिशेट्टी' में नजर आई थी। वहीं प्रभास फिल्म 'आदिपुरूष' में दिखाई दिए थें।
