Anushka Shetty: साउथ की सुपरहिट फिल्मों में एक एक बाहुबली की लीड एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) अचानक से सुर्खियों में आ गई हैं। अनुष्का शेट्टी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में अनुष्का शेट्टी का पूरा लुक ही बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। यहां तक की एक्ट्रेस को पहचानना भी अब मुश्किल हो गया है। एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी साउथ की कुछ सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। इस वजह से अचानत अनुष्का शेट्टी का हाल-बेहाल नजर आ रहा है। महाशिवरात्रि के मौके पर अनुष्का शेट्टी सफेद रंग के सूट में नजर आ रही हैं। इस मौके पर अनुष्का का वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। अनुष्का पहले से काफी ओवर वेट नजर आ रही हैं। उनका चेहरा भी काफी भरा-भरा लग रहा है, जिस वजह से उनका लुक पहले से बिल्कुल बदल गया है। आइए अनुष्का शेट्टी की तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।
Anushka Shetty viral pics
अनुष्का शेट्टी का लुक बिगड़ा
अनुष्का शेट्टी महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंची हैं। सफेद रंग की एलिगेंट सूट में उनका लुक अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस बीच अनुष्का के फैंस उनकी फोटोज क्लिक करते हुए नजर आए हैं। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अनुष्का की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस हैरान हैं कि अनुष्का का वजन अचानक कैसे बढ़ गया है। कई लोग तो उन्हें इस वजह से ट्रोल भी कर रहे हैं और जमकर बॉडीशेमिंग कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने अनुष्का का यह नया लुक देखकर काफी दुख भी जताया है।
Anushka Shetty recent clicks. Lost all hope 🥺 t.co/6VTZvzsTxQ
— ANI (@ANI) Feb 18, 2023
सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं, कई लोगों का मानना है कि अनुष्का अपने करियर पर अब ध्यान नहीं दे रही हैं। वहीं कई लोग अनुष्का के इस लुक को देखने के बाद इमोशनल हो रहे हैं।
