Mrunal Thakur संग रिश्ते में होने की अफवाहों पर Badshah ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'इंटरनेट पर ये सब...'

Badshah on Dating Rumors With Mrunal Thakur: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की दिवाली पार्टी से मृणाल ठाकुर और रैपर बादशाह के हाथ में हाथ डाले एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई थी। इसके बाद दोनों की डेटिंग अफवाह उड़ने लगीं। अब बादशाह ने इन खबरों पर बड़ा रिएक्शन दिया है।

Badshah on Dating Rumors With Mrunal Thakur: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने मुंबई में एक शानदार दिवाली पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में शाहिद कपूर, कृति सेनॉन, विद्या बालन और सुनील शेट्टी सहित कई सेलेब्स शामिल हुए थे। इस दौरान मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) भी इस पार्टी में दिखाई दिए। बीते दिन दोनों की हाथ में हाथ डालकर पार्टी की ओर जाते हुए एक फोटो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हुई। इस फोटो के वायरल होते ही कई लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मृणाल ठाकुर संग डेटिंग की खबर उड़ने के बाद बादशाह ने एक पोस्ट के जरिए इन भी अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया है।

Mrunal Thakur and Badshah

मंगलवार की सुबह रैपर बादशाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि इंटरनेट को निराश करने के लिए उन्हें खेद है। बादशाह ने लिखा, 'डियर इंटरनेट, दोबारा आपको निराश करने के लिए खेद है। जैसा आप सोच रहे हैं वैसा नहीं है।' बादशाह ने अपने इस नोट से क्लियर कर दिया है कि वो मृणाल ठाकुर को डेट नहीं कर रहे हैं।

End of Feed