Badshah on Dating Rumors With Mrunal Thakur: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने मुंबई में एक शानदार दिवाली पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में शाहिद कपूर, कृति सेनॉन, विद्या बालन और सुनील शेट्टी सहित कई सेलेब्स शामिल हुए थे। इस दौरान मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) भी इस पार्टी में दिखाई दिए। बीते दिन दोनों की हाथ में हाथ डालकर पार्टी की ओर जाते हुए एक फोटो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हुई। इस फोटो के वायरल होते ही कई लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मृणाल ठाकुर संग डेटिंग की खबर उड़ने के बाद बादशाह ने एक पोस्ट के जरिए इन भी अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया है।
मंगलवार की सुबह रैपर बादशाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि इंटरनेट को निराश करने के लिए उन्हें खेद है। बादशाह ने लिखा, 'डियर इंटरनेट, दोबारा आपको निराश करने के लिए खेद है। जैसा आप सोच रहे हैं वैसा नहीं है।' बादशाह ने अपने इस नोट से क्लियर कर दिया है कि वो मृणाल ठाकुर को डेट नहीं कर रहे हैं।

badshah Instagram Post.
वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर को हाल ही में ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' (Pippa) में देखा गया है। इस फिल्म में प्रियांशु पेनयुली और सोनी राजदान भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए। फिल्म का प्रीमियर 10 नवंबर के दिन अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ था। फिल्म का निर्देशन राजा कृष्णा मेनन ने किया है
