Bade Miyan Chote Miyan Teaser: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने जब से बड़े मियां, छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) नाम की एक्शन मूवी शुरू की है, तब से ही दर्शक इसके लिए एक्साइटेड हैं। जहां अक्षय कुमार 90 के दशक के सबसे बड़े एक्शन हीरो हैं, वहीं टाइगर श्रॉफ इस जनरेशन के सबसे बड़े एक्शन स्टार हैं। इन दोनों एक्शन स्टार्स को अली अब्बास जफर ने एक साथ लाने का काम किया है, जिस कारण दर्शक बड़े मियां, छोटे मियां का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म बड़े मियां, छोटे मियां इस साल गर्मियों के मौसम में रिलीज होगी, जिसको प्रमोट करने का दौर शुरू हो चुका है।
img credits - Instagram
अगर पिंकविला की ताजा रिपोर्ट की मानें तो अली अब्बास जफर की बड़े मियां, छोटे मियां के मेकर्स 24 फरवरी के दिन मूवी का पहला टीजर रिलीज करेंगे, जो 100 सेकेंड का होगा। इस टीजर में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन सीन्स और मजेदार डायलॉग्स की झलक देखने को मिलेगी। डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने बड़े मियां, छोटे मियां को बहुत बड़े स्तर पर शूट किया है, जिस कारण दर्शक इसके टीजर को देखने के लिए उत्साहित हैं।
ईद 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तर देगी फिल्म बड़े मियां, छोटे मियां
अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की बड़े मियां, छोटे मियां इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जैकी भगनानी के बैनर तले बने बड़े मियां, छोटे मियां एक मेगा बजट एक्शन मूवी है, जिस कारण मेकर्स इसे बड़े मौके पर ही रिलीज करना चाहते हैं।
