बॉलीवुड

Bade Miyan Chote Miyan Teaser: Akshay Kumar-Tiger Shroff 24 जनवरी को देंगे फैंस को सरप्राइज

Bade Miyan Chote Miyan Teaser: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मेगा बजट फिल्म बड़े मियां, छोटे मियां का टीजर 24 फरवरी के दिन दर्शकों के सामने होगा। फिल्म बड़े मियां, छोटे मियां के मेकर्स टाइगर-अक्षय के फैंस को 24 फरवरी के दिन सरप्राइज देने की सोच रहे हैं।

Image

img credits - Instagram

Bade Miyan Chote Miyan Teaser: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने जब से बड़े मियां, छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) नाम की एक्शन मूवी शुरू की है, तब से ही दर्शक इसके लिए एक्साइटेड हैं। जहां अक्षय कुमार 90 के दशक के सबसे बड़े एक्शन हीरो हैं, वहीं टाइगर श्रॉफ इस जनरेशन के सबसे बड़े एक्शन स्टार हैं। इन दोनों एक्शन स्टार्स को अली अब्बास जफर ने एक साथ लाने का काम किया है, जिस कारण दर्शक बड़े मियां, छोटे मियां का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म बड़े मियां, छोटे मियां इस साल गर्मियों के मौसम में रिलीज होगी, जिसको प्रमोट करने का दौर शुरू हो चुका है।

अगर पिंकविला की ताजा रिपोर्ट की मानें तो अली अब्बास जफर की बड़े मियां, छोटे मियां के मेकर्स 24 फरवरी के दिन मूवी का पहला टीजर रिलीज करेंगे, जो 100 सेकेंड का होगा। इस टीजर में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन सीन्स और मजेदार डायलॉग्स की झलक देखने को मिलेगी। डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने बड़े मियां, छोटे मियां को बहुत बड़े स्तर पर शूट किया है, जिस कारण दर्शक इसके टीजर को देखने के लिए उत्साहित हैं।

ईद 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तर देगी फिल्म बड़े मियां, छोटे मियां

अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की बड़े मियां, छोटे मियां इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जैकी भगनानी के बैनर तले बने बड़े मियां, छोटे मियां एक मेगा बजट एक्शन मूवी है, जिस कारण मेकर्स इसे बड़े मौके पर ही रिलीज करना चाहते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article