Anand Tiwari Reaction On Bad Newz Failure: विक्की कौशल (Vicky Kaushal), तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) और एमी विर्क (Amy Virk) की फिल्म 'बैड न्यूज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में तीनों स्टार्स की केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। फिल्म में तीनों कलाकारों की परफॉर्मेंस की तारीफ हुई। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई। फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। फिल्म के निर्देशक ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में फिल्म की कमाई को लेकर अपना रिएक्शन दिया। निर्देशक ने कहा कि मैं ज्यादा नंबर्स के बारे में ज्यादा नहीं सोचता हूं। मुझे नहीं लगता है कि मैं इसके बारे में बात करने के लिए सही इंसान हूं। ये भी पढ़ें-'इमरजेंसी' की रिलीज रोकने पर भड़की कंगना रनौत,गुस्से में कहा, अगर भिंडरावाले आतंकवादी है तो मेरी फिल्म...
Bad Newz (Credit Pic: instagram)
आनंद ने कहा, मेरे लिए जरूरी है कि दर्शक फिल्म को खुलकर एन्जॉय करें। हमारी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। फिल्म में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का लोगों को काफी पसंद आया है। मेरे लिए यही सबसे ज्यादा जरूरी है। फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। बैड न्यूज में नेहा धूपिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके काम को भी दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
क्या है बैड न्यूज की कहानी
फिल्म की कहानी तृप्ति यानी सोनाली बग्गा के इर्दगिर्द घूमती है जो heteropaternal superfecundation नाम की मेडिकल कंडीशन से पीड़ित है। फिल्म में रोमांस, ड्रामा और इमोशनंस का भरपूर तड़का दिया गया है। फिल्म के गानों को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 67 करोड़ की कमाई की है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की इन दिनों अपनी अपकमिंग छावा की शूटिंग में बिजी है। तृप्ति राजकुमार राव के साथ 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आएगी। वहीं, एमी भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। एक्टर हाल ही में अक्षय के साथ खेल खेल में नजर आए थे।
