Ananya Panday Have cameo in Bad Newz: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) अपनी एक्टिंग से लोगों के बीच अलग पहचान बनाती जा रही हैं। अनन्या पांडे को लेकर खबरें हैं कि उन्हें बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की नई फिल्म 'बैड न्यूज' (Bad Newz) में अहम भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि अनन्या पांडे इस फिल्म में एक कैमियो करती दिखाई देंगी लेकिन उनका किरदार फिल्म में काफी असरदार होगा। अनन्या पांडे की एंट्री के बाद अब लोगों को लग रहा है कि 'बैड न्यूज' में तृप्ति डिमरी का कम्पटीशन बढ़ गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या पांडे ने फिल्म 'बैड न्यूज' के लिए अपनी शूटिंग को पूरा कर लिया है। मिड-डे की मानें तो तृप्ति डिमरी फिल्म में शेफ का किरदार निभाती दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग मुंबई स्थित जुहू के 5 स्टार होटल में हुई थी। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में अनन्या पांडे का पार्ट फैन्स को जरूर पसंद आएगा। फिल्म से जुड़े कुछ और सीन्स 13 मई को शूट किए जाएंगे।
बता दें 'बैड न्यूज' से पहले अनन्या पांडे ने आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की रोमांटिक फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के एक गाने में भी कैमियो किया था। फिल में रणवीर सिंह के साथ अनन्या की केमिस्ट्री को लोगों ने ऑनस्क्रीन काफी पसंद किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे जल्द ही अक्षय कुमार स्टारर 'शंकरा' में दिखाई देंगी।
