Babil Khan ने पिता इरफान के लिए लिखा क्रिप्टिक पोस्ट, बोले- 'मन करता है हार मान लूं और बाबा के पास चले जाऊं'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 25, 2024, 01:00 PM IST

बाबिल खान (Babil Khan) अपने पिता इरफान खान के बहुत करीब है। बाबिल अक्सर अपने पिता के बारे में बात करते हैं। एक्टर ने अपने पिता के लिए क्रिप्टिक पोस्ट लिखा है। इसके बाद एक्टर ने पोस्ट डिलीट कर दिया। एक्टर के पोस्ट ने फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है।

दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irfan Khan) के बेटे बाबिल खान (Babil Khan) किसी पहचान को मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर की दमदार फैन फॉलोइंग हैं। फैंस एक्टर से बेहद प्यार करते हैं। एक्टर ने अपने पिता इरफान खान के हाल ही में क्रिप्टिक पोस्ट लिखा और बाद में डिलीट कर दिया। एक्टर का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर के पोस्ट पर फैंस चिंता जता रहे हैं। एक्टर ने अपने पोस्ट में अपने पिता इरफान खान को याद करते हुए लिखा, कई बार हार मन करता है हार मान लूं और बाबा के पास चला जाऊं। एक्टर ने बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।

एक्टर की इस पोस्ट से फैंस टेंशन में आ गए हैं। एक्टर अपने पिता के बेहद करीब थे। वो अक्सर अपने पिता के बारे में बात करते हैं। फैंस एक्टर को हौसला बनाए रखने के लिए कह रहे हैं।

End of Feed