बाबा सिद्दीकी के बेटे के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं Salman Khan, जीशान बोले- पिता की मौत के बाद भाईजान हर रात करते हैं फोन

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से सलमान खान सदमे में थे। एक्टर अपने दोस्त के परिवार के साथ हमेशा खड़ा नजर आए। बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर मिलते ही भाईजान सबसे पहले अस्पताल पहुंचे थे। इतना ही नहीं दोस्त के अंतिम संस्कार में एक्टर शामिल हुए थे। अब बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने बताया कि सलमान भाई पिता की मौत के बाद से सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम है।

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी सलमान (Salman Khan) के करीबी दोस्त थे। बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। बाबा सिद्दीकी की बॉलीवुड सेलेब्स संग अच्छी दोस्ती थी। हर साल उनकी ईद पार्टी में बॉलीवुड और टीवी के तमाम सितारे नजर आते थे। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान हमारे परिवार के लिए हमेशा खड़े रहे। पिता की मौत के बाद से हर रोज वह मुझे रात को फोन करते हैं। उन्होंने बताया कि एक्टर सो नहीं पा रहे थे। सलमान सबसे पहले व्यक्ति थे जो उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे और पिता के अंतिम संस्कार में भी एक्टर शामिल हुए थे। ये भी पढ़ें- फैन ने सुनाया Varun Dhawan संग दिल छू जाने वाला किस्सा, एक्टर के वायरल वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल

salman

Salman Khan- Zeeshan Siddiqui (credit pic: Instagram)

जीशान ने बताया, सलमाई भाई पिता बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद बेहद दुखी थे। डैड और सलमान भाई एक-दूसरे के लिए भाई की तरह था। पिता की मौत के बाद भाई ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। वो मुझे हर रोज रात को फोन करते हैं। वो मुझ बाते थे कि उन्हें रातों को नींद नहीं आ रही है। उनका सपोर्ट हमेशा रहता है।

End of Feed