Boarder 2 से Ayushmann Khurrana ने खींचे अपने हाथ, Sunny Deol की वजह से गवाया बड़ा मौका

Ayushmann Khurrana Rejected Boarder 2: रिपोर्ट के अनुसार महीनों की बातचीत के बाद, आयुष्मान खुराना ने सनी देओल स्टारर इस फिल्म को छोड़ दिया है। बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे और इस साल नवंबर तक इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।

Ayushmann Khurrana Rejected Boarder 2: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ( Sunny Deol) इन दिनों अपनी फिल्म बॉर्डर 2( Boarder 2) को लेकर चर्चा में है। हाल ही में सनी देओल ने बॉर्डर 2 के बारे में घोषणा की थी जिसे सुनकर फैंस बेताब हो गए थे। इसी के साथ एक और चर्चा तेज थी कि सनी देओल के साथ फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड रोल करते दिखाई दे सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो आयुष्मान में ने बॉर्डर 2 के लिए मना कर दिया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरी कहानी

Ayushmann Khurrana Rejected Boarder 2

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार महीनों की बातचीत के बाद, आयुष्मान ने सनी देओल स्टारर इस फिल्म को छोड़ दिया है। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, "आयुष्मान सीक्वल में एक सैनिक की भूमिका निभाने के लिए बातचीत कर रहे थे। जबकि आयुष्मान और निर्माता दोनों ही सहयोग करने के लिए उत्सुक थे, कहा जा रहा है कि आयुष्मान ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है जिसकी वजह सनी देओल को बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार एक्टर का कहना है फिल्म में सनी देओल का वर्चस्व ज्यादा है जिस वजह से वह फिल्म में हिस्सा नहीं लेने वाले।

End of Feed