Ayushmann Khurrana and Rashmika Mandanna: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) पहली बार फिल्म थामा में एक साथ ऑनस्क्रीन नजर आने वाले हैं। आयुष्मान और रश्मिका मंदाना ने सोमवार को सेट से एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों स्टार्स ने अपने फैंस को 'थांबा के डर और साल 2025' की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन शेयर करते हुए कहा, 'उम्मीद है कि आप थमा-के-दार हॉलिडे मना रहे होंगे। साल 2025 की दिवाली में मिलते हैं।' सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Honey Singh-Badshah Controversy: 'उसने मुझे गाली दी और बीमारी का मजाक बनाया...' बादशाह को लेकर हनी सिंह का बड़ा खुलासा
रश्मिका और आयुष्मान खुराना एक साथ आएंगे नजर
हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में शामिल होने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए आयुष्मान ने कहा, 'मैं एक्साइटेड हूं कि दिनेश विजान को लगता है कि यह मेरे लिए उनके ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में और 'थामा' को निभाने का सबसे अच्छा समय है। 'स्त्री 2 के हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बनने के बाद, मैं इस यूनिवर्स की विरासत का हिस्सा बनने के लिए रोमांचित हूं क्योंकि यह आगे बढ़ रही है और दर्शकों को एक बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार हूं।'
मुंज्या फेम निर्देशक आदित्य सरपोतदार इस मूवी को डायरेक्ट करने वाले हैं, जबकि दिनेश विजान और अमर कौशिक थामा को प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म निरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा ने लिखी है। मैडॉक फिल्म्स, थामा को दिवाली 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज करने वाली है।
